गोड्डा :  जिला राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रखंड के स्थानीय विरामचक में एक बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष पद पर चयन प्रक्रिया को लेकर अध्यक्षता छंगुरी राय राजद नेता ने की। प्रखंड अध्यक्ष पद पर चयन प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई प्रारंभ की गई। जहां राजद प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश यादव के मनोनयन पर प्रस्तावक ने नाम की घोषणा की। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वसम्मति से जय प्रकाश यादव का मनोनयन किया गया। राजद के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव के द्वारा मनोनयन पत्र दिया गया | मनोनयन के उपरांत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नव मनोनित प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश यादव को अबीर गुलाल लगाकर एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर राजद पर्यवेक्षक गणेश मंडल और कैलाश यादव ने कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी को धारदार व मजबूती प्रदान मिलेगी। मौके पर कैलाश यादव, दीप नारायण यादव , प्रवीण कुमार महतो, रवि कुमार, राहुल पासवान, सुबोध दास, राजेश बासकी , मन्नू राय सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!