रांची। राज्य भवन रांची में आयोजित राज्यस्तरीय पेंटिग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पेंटिग प्रतियोगिता की विजेता अनाथ दिव्यांग बच्ची सुनीता कुमारी को महामहिम राज्यपाल झारखंड श्री रमेश बैस के द्वारा गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा ₹56000 /- पुरस्कार राशि बच्ची के अकाउंट में भेजने की घोषणा की गई जो ICCW नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया है।
प्रतिभा की धनी सुनीता  वर्ष 2011में अनाथ होने के कारण जीवन विशेष विद्यालय बस्तकोला, धनसार, धनबाद में देखरेख एवं शिक्षण प्रशिक्षण हेतु न्याय पीठ बाल कल्याण समिति धनबाद के आदेश पर रखा गया है।
बताते चलें कि सुनीता कुमारी वर्ष 2019 में NIOS से 10th पास की एवं वर्ष 2021में 12th पास की।यही नहीं 2022 में अखिल भारतीय ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा जो भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था उसमें भी सफलता प्राप्त किया एवं अभी द्विवर्षीय कोर्स D.Ed.Spl.Ed. (IDD) में नामांकन ली है। इस उपलब्धि पर जीवन संस्थान में खुशी का माहौल है।

By Admin

error: Content is protected !!