हजारीबाग : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंडी जनता के हित में कई अहम निर्णय लेने और कैबिनेट से मंजूरी देने एवं ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किए जाने पर साहस दिखाया है। लंबे अरसे के बाद ना जाने झारखंड के कितने वीर सपूतों की बलिदानी की सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम मुख्यमंत्री एवं पूरे कैबिनेट के सहयोगियों द्वारा किया गया। उक्त बातें हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड के उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, जेएमएम के पूर्व विधायक अमित कुमार महतो, जय राम महतो जैसे अनेक नेताओं ने भी अपनी भूमिका सदन से लेकर सड़क तक स्थापित किया। झारखंड सरकार के साथ साथ इन्हें भी मैं धन्यवाद देता हूँ। साथ ही साथ मैं झारखंड सरकार से मांग करता हूं कि राज्य में हो रहे क्राइम मर्डर, लूट, छेड़खानी जैसे विषयों पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करें। प्रखंड से लेकर जिला तक बिचौलिया पदाधिकारियों से मिली भगत कर मनमाने तरीके से काम करने पर हावी हैं। ऐसे चंद लोगों के कारण सरकार की बदनामी होती है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

By Admin

error: Content is protected !!