डोमचांच से विनय कुमार
डोमचांच (कोडरमा) : नवलशाही थाना के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। कई जगहों पर जयंती समारोह का आयोजन कर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। नवलशाही के बछेडीह पंचायत भवन में मुखिया बीना देवी एवं सचिव राजेन्द्र चौधरी के द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया। इस दौरान महात्मा गांधी अमर रहे और वंदेमातरम का नारा भी लगाया गया।

इसके उपरांत झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया बीना देवी के अध्यक्षता में किया गया। सचिव राजेन्द्र चौधरी के द्वारा पंचायत में चलाई जा रही योजना के के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी एकजुट होकर गांव के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई रखनी होगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य लाटो खान, मनोज यादव, युसुफ खान, आशा देवी, बीरेन्द्र यादव, रवीन्द्र यादव, खगेदंर दास, दसरथ दास, राज कुमार पंडित सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!