भगवा ध्वजों के बीच गाजे-बाजे के साथ निकली आकर्षक झांकी, उमड़े राम भक्त 

छऊ नृत्य रहा आकर्षक का केंद्र, पारंपरिक शस्त्र कला का हुआ जबरदस्त प्रदर्शन 

रामगढ़: रामनवमी से पूर्व मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भुरकुंडा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवा ध्वज और पारंपरिक शस्त्र के साथ बड़ी संख्या में राम भक्तों की टोली शामिल रही। लक्ष्मी टॉकीज रामनवमी मैदान से गाजे-बाजे और आकर्षक झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जो बिरसा चौक, जनता टॉकीज, भुरकुंडा बाजार, गुरुद्वारा होते हुए थाना मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

इस बीच पूरे रास्ते बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने पारंपरिक शस्त्र चालन कौशल का रोमांचक प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं शोभायात्रा में माता शबरी और प्रभु राम-लक्ष्मण की प्रतीकात्मक झांकी और वहीं पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों का छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में भगवा ध्वज और तिरंगा लिए कई किशोरियां झारखंड के पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। स्केटिंग कला के पारंगत बच्चों ने भी अपनी कला-कौशल का प्रदर्शन किया। 

वहीं मंगला शोभायात्रा के दौरान भुरकुंडा मेन रोड सहित आसपास का क्षेत्र प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंजायमान रहा। बताया जाता है कि शोभायात्रा में भुरकुंडा सहित आसपास के 18 अखाड़ों के लोग सहित शामिल रहे। साथ ही क्षेत्र महिलाओं, युवतियों और किशोरियों की भी अच्छी-खासी भागीदारी रही। 

सेवा में तन्मयता से जुटे रहे क्षेत्र के लोग  

मंगला शोभायात्रा को लेकर मेन रोड भुरकुंडा गुरुद्वारा कमेटी, थाना मैदान काली मंदिर समिति के अलावा  समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह रामभक्तों के लिए चना, गुड़, शरबत और शीतल जल की व्यवस्था भी की गई। क्षेत्र के लोग तन्मयता से शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों की सेवा में जुटे दिखे। 

विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर मुस्तैद रही पुलिस

शोभायात्रा की शुरुआत से संपन्न होने तक दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस काफी मुस्तैद रही। एसडीपीओ पतरातू गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय गुप्ता सहित अन्य पुलिस कर्मी सजगता से ड्यूटी निभाते दिखे। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा पुलिस अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

मंगला शोभायात्रा में ये रहे शामिल 

शोभायात्रा में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, अनामिका श्रीवास्तव, टिकेश्वर महतो, योगेश दांगी, अजय पासवान, विश्वरंजन सिन्हा, सतीश मोहन मिश्रा, भुवनेश्वर मेहता, श्रवण कुमार, राजेश सिन्हा, अमित सिन्हा, संजय दांगी, राकेश सिन्हा, सागर दांगी, राजेंद्र मुंडा, अशोक सोनी, अमरेश सिंह, अंजू ठाकुर, लक्ष्मी देवी, नैना कुशवाहा, रमाशंकर पांडेय, अभय सिंह, रोबिन मुखर्जी, देव कुमार गुप्ता, सूरज कुमार, नंदकिशोर राम, अभिषेक मंडल, शुभम गिरी, ऋषि खरवार, राजू यादव, टुनटुन यादव सहित कई अन्य शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!