jac matric resultjac matric result

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटरमीडिएट साईंस का रिजल्ट कल 21 जून को जारी किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

बताया गया कि दोपहर ढाई बजे के लगभग रिजल्ट जारी किया जाएगा। जैक की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकेगा।

वहीं इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। परिक्षार्थी  jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। 

रिजल्ट को लेकर झारखंड के विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।