हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को बरही विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। इस दौरान वे चौपारण के दो महायज्ञों के पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं उन्होंने पदमा में एक युवक के दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
विशनपुर और केंदुआ में महायज्ञ के पूर्णाहुति में हुए शामिल
सांसद मनीष जायसवाल शुक्रवार को दौरे के क्रम में चौपारण प्रखंड अंतर्गत झापा पंचायत के ग्राम विशुनपुर में आयोजित 09 दिवसीय दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा एवं नव चंडी महायज्ञ और जगदीशपुर पंचायत के ग्राम केंदुआ में आयोजित 11 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री महारुद्र यज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह सह भंडारे में शामिल हुए। जहां उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा के साथ मंदिरों में माथा टेककर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना ईश्वर से की। इस दौरान दोनों महायज्ञों के आयोजन समिति द्वारा सांसद मनीष जायसवाल का अंग- वस्त्र भेंटकर एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ के आयोजन की विशेष महत्ता है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक चेतना जागृत होता है साथ ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से भी हम समृद्ध होता है।
दौरे में आगे सांसद मनीष जायसवाल ने चौपारण भाग- 1 के जिला परिषद सदस्य सह भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश रंजन के आवासीय परिसर चौपारण प्रखंड के बेढ़ना पंचायत स्थित ग्राम सबैया पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं संग चाय के साथ संवाद किया। इसके उपरांत चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम झापा निवासी भाजपा कार्यकर्ता बिंदेश्वर नायक की सुपुत्री के शादी समारोह में शामिल होने उनके निवास पहुंचे एवं बिटिया रानी को शादी पूर्व आशीर्वाद दिया साथ ही ईश्वर से उसके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना भी की ।
गुवाहाटी में पद्मा के युवक की मौत पर सांसद शोकाकुल परिजनों से मिले
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पदमा प्रखंड स्थित ग्राम नावाडीह निवासी पॉकलेन हेल्पर विकास कुमार मेहता ( 24 वर्ष) के आसाम के गुवाहाटी में एक कंपनी के साइट पर कार्य के दौरान आकस्मिक निधन की सूचना प्राप्त होते ही सांसद मनीष जायसवाल पदमा के दाउजीनगर में उनके शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचे और उन्होंने घटना की पूरी विस्तृत जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
सांसद के दौरे में ये रहे मौजूद
सांसद मनीष जायसवाल के दौरे के क्रम में पदमा में हजारीबाग के जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, स्थानीय जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विजय मेहता, पप्पू मेहता, छोटू मेहता, आजसू नेता संजय मेहता, मनीष कुमार, सुधीर मेहता, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, चौपारण दौरे के क्रम में जिप सदस्य राकेश रंजन, भाजपा नेता मुकुंद साव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, गुरुदेव गुप्ता, रंजीत चंद्रवंशी, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा अशोक प्रजापति प्रभु चंद्रवंशी,रिशु वर्णवाल, रोहित जैन, ग्राम विशनपुर में आयोजित यज्ञ के अध्यक्ष रामचलितर राणा, सचिव शशि सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश साव, उपाध्यक्ष रामबृक्ष राणा, उप सचिव मनोज सिंह, उपकोषाध्यक्ष रक्षोपाल राणा और सक्रिय सदस्य दसरथ साव, पप्पू ठाकुर, मुकेश राणा, चंद्रशेखर सिंह, धन्नु साव, बिरेन्द्र राणा, राधेश्याम राणा, रामदेव गुप्ता, बबलू राणा, आदित्य ठाकुर और ग्राम केंदुआ में आयोजित यज्ञ के अध्यक्ष तुलसी साव, सचिव लव कुमार पंडित, कोषाध्यक्ष महावीर यादव, उपाध्यक्ष कैलाश पांडेय, उपसचिव चंदन कुमार यादव, उप कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रवंशी, संरक्षक विनय कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।