स्टील बार लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

दो बाइक सहित कई लोगों को लिया चपेट में 

रांची : पिठौरिया थाना क्षेत्र के रांची-पतरातू मार्ग पर पिठौरिया घाटी में स्टील बार लदा ट्रक (एचआर 38 एक्स 8253) अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में हुई मौत और घायलों की आधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार पतरातू की ओर जाता हुआ ट्रक घाटी के एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक को भी चपेट में लिया है। जिसमेें एक बाईक जलकर खाक हो गयी।

घटना में एक बच्ची के मौत की सूचना मिल रही है। बच्ची रांची के जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार व्यक्ति की भी मौत हो जाने की जानकारी मिल रही है। वह पतरातू थात्रा क्षेत्र के रहनेवाला बताया जा रहा है।


वहीं हादसे के बाद अन्य घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रांची भेजा गया है। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गयी है।

By Admin

error: Content is protected !!