भुरकुंडा (रामगढ़): सेंट्रल सौंदा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंचायत के मुखिया तिलेश्वर साव ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अवसर पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया गया।

कार्यक्रम में पंचायत सचिव अनीता टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र पासवान, उप मुखिया कांति देवी, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सहिया दीदी, स्वास्थ्य सहिया, डीलर, सीएससी संचालक दीपेश कुमार, पंचायत सहायक शंकर कुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रही।

झंडोतोलन के उपरांत पंचायत प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के चयन पर चर्चा हुई। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई और आवश्यक दस्तावेजों को समय पर जमा करने की अपील की गई।

मुखिया तिलेश्वर साव ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!