भाजपा की विजय संकल्प रैली में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह
• बाबा बैधनाथ का दर्शन कर की पूजा-अर्चना
देवघर: भाजपा की विजय संकल्प शनिवार को आयोजित हुई। जिसमें देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इससे पूर्व गृहमंत्री ने बैधनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। विजय संकल्प रैली को मंच से संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने बाबा बैधनाथ की भूमि को प्रणाम किया। कहा कि मोदी सरकार में गरीब, पिछड़ों और आदिवासियों के हितों को वरीयता दी जा रही है। आजादी के बाद पहली बार देश में आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं।
वहीं उन्होंने झारखंड सरकार पर कहा कि हेमंत बाबू सुन लो! मैं बिना किसी झिझक के कह रहा हूँ कि पूरे भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार अगर कहीं है तो, वो झारखंड में है। अटल जी ने झारखण्ड को बनाया था एक सपने के साथ। ताकि यहां के लोगों का विकास हो सके। कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता तो भ्रष्टाचार को कम करता है। यहां तो हाथों के बजाय ट्रैक्टरों और रेल वैगनों से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कहा कि हेमंत बाबू! जो पैसा यहां की गरीब और पिछड़ी जनता के लिए है वो गबन करकर दिल्ली के दरबार म़े पहुंचा रहे हो। हेमंत बाबू…चुनाव में आ जाओ…जनता हटाने के लिए तैयार बैठी है।
गृहमंत्री ने कहा कि वोट बैंक के लिए झारखंड में घुसपैठिये घुसाए जा रहे है। जो आदिवासी बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं। आदिवासियों की जमीनें हथिया रहे हैं और हेमंत बाबू यह सबकुछ देख रहे हैं।
गृहमंत्री ने विजय संकल्प रैली में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने का आव्हान किया। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, गोड्डा सांसद निशीकांत दूबे सहित अन्य मौजूद रहे।