Jamshedpur Deputy Commissioner inspected Swarnarekha Chhath Ghat

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर स्वर्णरेखा गांधी घाट का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, नगर निकाय, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा घाट पर आने वाले सभी छठव्रती की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही कुछ जगहों पर ड्रोन के द्वारा भी निगरानी रखी जा रही है।

वहीं उन्होंने छठ घाट पर आ रहे सभी श्रद्धालुओं से अपील किया कि वे स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दें और घाटों को स्वच्छ और साफ रखने का प्रयत्न करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सबकी सहायता और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

इस अवसर पर सिटी एसपी मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

By Admin

error: Content is protected !!