केरेडारी (हजारीबाग): झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के निर्देशानुसार रविवार को पाताल पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार की उपस्थिति में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सोमर गंझू और संचालन विनोद महतो ने किया।
बैठक में पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मुनिता देवी, सचिव सावित्री देवी, कोषाध्यक्ष रीता देवी, मीडिया प्रभारी अनीता कुमारी, प्रवक्ता सुनीता देवी, उपाध्यक्ष मुनिका देवी, पूनम देवी और उपसचिव मनीषा देवी चुनी गई।
जबकि पुरुष कमेटी के पंचायत अध्यक्ष सोमर गंझू, सचिव जोगेश्वर गंझू, कोषाअध्यक्ष मनोज मुण्डा, उपाध्यक्ष संतोष महतो और कार्यकारिणी सदस्यों में अनिल कुमार, जगदीश महतो, रमेश महतो, महेन्द्र कुमार, जलमनी देवी, यशोदा देवी, पूनम देवी, बलो देवी, आरती देवी, सिकवा देवी, मनवा देवी, मोनो देवी, सोमरी देवी, रेखा देवी, सुशीला देवी सहित अन्य का चयन किय गया।
अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता मोर्चा के केंद्रीय संगठन सचिव विकास महतो ने कहा झारखंड में आज तक खातियानधारी आदिवासी मूलवासियों को सम्मान नहीं मिल पाया है। अपने बच्चो और भावी पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए जेएलकेएम को मजबूत करने की जरूरत है।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, केन्द्रीय युवा संगठन मंत्री राजकिशोर चौधरी, संगठन मंत्री अनिल मुंडा, सदस्य मनोज कुमार, महेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, मनकू महतो, नागेश्वर महतो, मोहन महतो, मनोज मुंडा, रामजी मुंडा, जगदीश महतो, अरविन्द कुमार, प्रकाश महतो, तापेश्वर महतो, अंगद महतो सहित अन्य मौजूद थे।