CID के निर्देश पर पूछताछ

चतरा: JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच सोमवार देर रात पुलिस ने पत्थलगड्डा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तेजनारायण पंडित को हिरासत में ले लिया। CID के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की और उनसे पूछताछ शुरू की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले जांच के दौरान BSO का नाम इस मामले में सामने आया था। इसके बाद CID के आदेश पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।0हालांकि अब तक पुलिस या CID की ओर से उनकी भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही मामले में उनकी संलिप्तता स्पष्ट हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि इसी दिन देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL और TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। परीक्षा रद्द होने और BSO की हिरासत के बाद जांच में तेजी आ गई है। अब जांच एजेंसी की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

By Admin

error: Content is protected !!