रामगढ़: भुरकुंडा क्षेत्र के सयाल मोड़ स्थित एमईसीएल कॉलोनी स्थित मां मनसा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को तीन दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। मंदिर से नलकारी नदी घाट तक निकली कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

 

 

स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर निकली इस कलशयात्रा के दौरान क्षेत्र मनसा देवी और मां भारती के जयकारों से गूंजायमान रहा। महायज्ञ का आयोजन 15 अगस्त से 17 अगस्त तक किया जाएगा।

यज्ञ के आयोजन में समिति अध्यक्ष जुगल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष मनोज करमाली, सचिव अशोक करमाली, कोषाध्यक्ष महेंद्र पासवान, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद राय, संयोजक सुरेश करमाली, सदस्य विक्की करमाली, सनी करमाली, नितेश करमाली, आशीष भुईयां, विशाल कुमार, रवि रजक, अमन करमाली, विवेक पासवान, राजन राजपूत, अभिषेक पटेल, करण कुमार, राजा कुमार, अखिल करमाली, रिद्धि विश्वकर्मा तत्परता से लगे हुए हैं।

By Admin

error: Content is protected !!