बड़कागांव : कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव के मल्टीपरपस हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा करमा महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया।

करम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव केसचिव टुकेश्वर प्रसाद उपस्थित थे। मौके पर कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव के सचिव टुकेश्वर प्रसाद ने कहा कि लोग प्रकृति की पूजा पाठ व नाच गाकर अच्छे फसल की कामना करते हैं। साथ ही बहने अपने भाइयों की सुख, समृद्धि व लंबी उम्र की कामना करती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर सुरेश महतो ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. कीर्तीनाथ महतो ने कहा कि कर्मा पर्व पूरे झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां के लोग ढ़ोल मांदर की थाप पर झूमते हैं। कर्मा पर्व झारखंड के मुख्य त्योहारों में से एक है। जिसमें यहां के आदिवासी समूह एवं मूलनिवासी समुदाय के लोग भादो मास के शुक्ल पक्ष के एकादशी के दिन मनाते हैं एवं द्वादशी के दिन कर्मा की डाल को नजदीक के नदी या सरोवरों में विसर्जित कर देते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. निरंजन प्रसाद नीरज, प्रो. नरेश कुमार दांगी, प्रो. ज्योति जलधर, प्रो. ऋतुराज दास, प्रो. पवन कुमार, प्रो. रंजीत प्रसाद, प्रो. ललिता कुमारी, प्रो. अनु कुमारी, प्रो. किशोर प्रसाद दांगी, नागेश्वर महतो, राजेंद्र कुमार, धानेश्वर महतो एवं छात्र छात्राओं में दीपिका कुमारी, कृति, पुजा, ललिता, कविता, आशा, प्रियंका, सोनम, सिंपी, गौतम, मोहन, बबलू, रणदीप सहित कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!