कोडरमा से कौशल पांडेय

कोडरमा : प्रखंड परिसर में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन हेतु एडिप योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। माननीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव व उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा द्वारा 288 दिव्यांगजन के बीच एडिप योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया। कोडरमा, चंदवारा और डोमचांच प्रखंड के दिव्यांगजन लाभुकों के बीच व्हिलचैयर, ट्राई साइकिल, फोन, वाकिंग स्टीक, स्मार्ट केन, सुनाने वाला मशीन इत्यादि उपकरण का वितरण किया गया।

इसके अतिरिक्त डीईजीएस कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र झुमरी तिलैया के बैच पांच व छह के प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के बीच प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों को हर प्रकार की सुविधाएं दी जायें। हमेशा उनके मनोबल को उच्चा रखें।

माननीय विधायक अमित कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज और नौकरी करने वाले दिव्यांग जनों को ऑटोमेटिक ट्राई साइकिल की व्यवस्था की जायेगी।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले के हर दिव्यांगजनों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है। सदर अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिये शिविर लगाकर दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!