रांची: बूटी मोड़ स्थित शिवाजी चौक पर महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और रांची की महापौर रोशनी खलखो ने उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पूजा मन को शांति प्रदान करती है और पूरे परिवार में सुख, समृद्धि एवं सकारात्मकता का संचार करती है। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के कल्याण और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना की।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत किया गया। पूजा आयोजन में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

