रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची ने लोहरदगा एसपी कार्यालय में पदस्थापित अकाउंटेंट (लेखा शाखा) को ₹3000 घूस लेते पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार अकाउंटेंट शैलेंद्र कुमार लोहरदगा जिला बल में प्रतिनियुक्त आरक्षी रूपनारायण महतो से टीए/होल्टिंग का ₹35000 निकासी करने की एवज में यह रकम मांग रहा था। जिसकी शिकायत पर एसीबी की टीम ने अभियान चलाकरअकाउंटेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिए।आरोपी पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By Admin

error: Content is protected !!