बड़कागांव : क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बारिश ने बड़कागांव में कुुव्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। क्या नाली-क्या सड़क, सब जलमग्न । बादम चौक के पास विचलित करने वाला नजारा दिखा। जहां बरसात में नाली का पानी सड़क पर बहता रहा और आते-जाते लोग परेशान दिखे। दुपहिया और चार पहिया वाहनों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जानकी मंदिर के गेट के समीप सड़क पर पानी लबालब भरा रहा। सड़क के बगल स्थित दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुस गया। लोगों पानी रोकने और साफ-सफाई की मशक्कत में जुटे दिखे। समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू ने कहा कि हर बरसात में यहां यही हाल रहता है। लोग काफी अरसे से परेशानी झेल रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। बहरहाल यहां की स्थिति  से अंदाजा लगाया जा सकता है यहां विकास के दावों में कितनी सच्चाई है और प्रशासन कितनी सजग है।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!