रामगढ़ : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हरहरी नदी में नहाने के दौरान डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नदी में शव दिखने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बरकाकाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नदी से निकाला गया। मामले की सूचना पर विष्णु होटल संचालक घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि रामगढ़ के विष्णु होटल का स्टाफ सोमर बेदिया (लगभग 55वर्ष) रोज की तरह साईकिल पर संस्कार कॉलोनी के निकट हरहरी नदी में नहाने पहुंचा था। अनुमानलगाया जा रहा कि नहाने के क्रम में नदी में गिरनेे और दम घुटने से मौत हुई है। मृृृतक सिल्ली थाना क्षेत्र जिला रांची का रहनेवाला था और रामगढ़ मेें रहकर विष्णु होटल में हलवाई का काम करता था। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!