हजारीबाग : स्थानीय टाउन हॉल में सोमवार को एजुकेशन एंड लिटरेसी डिपार्टमेंट, झारखंड के द्वारा 10वीं,11वीं और 12वीं के छात्रो से एकेडमिक काउंसलिंग सेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें उपायुक्त नैन्सी सहाय ने बच्चों को कई जरूरी टिप्स दिये। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने  स्वागत संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पठन-पाठन में व्यापक बदलाव हो रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों को सजग होना होगा। वर्तमान शिक्षा के व्यापक होते क्षेत्र में ‘सीख कर समझने’ की नई सोच पर भी ध्यान देना होगा।

वहीं बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन सफलता और बेहतर करियर के लिए प्लानिंग जरूरी है। परिस्थितियां और भाग्य नहीं बदला जा सकता है। लेकिन मेहनत और लगन से बड़ी से बड़ी बाधाओं को पार किया जा सकता है। आप रुचि अनुसार चीजों पर फोकस करें और पूरी एकाग्रता से लक्ष्य पाने का प्रयास करें। अपनी मजबूती और कमजोरियों का आंकलन करके किसी निर्णय पर पहुंचे। पढ़ाई को घंटों में आंकने की बजाय जितना भी पढ़े उसे पूरी तन्मयता से पढ़ें। अवसर पर बच्चों ने करियर सें संबंधित कई सवाल पूछे और उपायुक्त का मार्गदर्शन लिया।

कार्यक्रम के समापन मे सहोदय के सचिव एवं संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर रोशनर ने धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम के आयोजन में ओएसिस के प्राचार्य एहसानुल हक, बिजय दुबे, अनन्या, हनी चंद्रा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

यह भी पढ़ें –

By Admin

error: Content is protected !!