रांची: नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए वाईबीएन यूनिवर्सिटी के ट्राईबल कालेज ऑफ नर्सिंग सिदरौल, नामकुम से कुमारी खुशबू का चयन किया गया है। खुशबू राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका भी हैं।

बताया जाता है कि गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होने के पूर्व एनएसएस स्वयंसेवकों का कॉलेज, विश्वविद्यालय, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर चयन किया गया है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राष्ट्रीय निदेशालय, नई दिल्ली ने देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र जारी कर निर्देश दिया कि वर्ष 2024 के गणतंत्र दिवस परेड शिविर, नई दिल्ली में कर्तव्य पथ (राजपथ) पर परेड का नेतृत्व सिर्फ छात्राएं करेंगी। झारखंड से 30 प्रतिभागी (15 पुरुष व 15 महिला) की भागीदारी होती रही है। लेकिन इस वर्ष पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में झारखंड राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से सिर्फ 4 महिला प्रतिभागी ही शामिल होंगी।

वहीं खुशबु कुमारी को रांची स्टेशन छोड़ने के लिए वाईबीएन विश्विद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर कौशल किशोर और प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अंजनी कुमार सिंह पहुंचे और शुभकामनाएं देकर रवाना किया। 

By Admin

error: Content is protected !!