विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान है प्राथमिकता : अंबा प्रसाद

बड़कागांव : विधायक अंबा प्रसाद ने हरली पंचायत का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत हुई। इस दौरान उन्होंने कई जन समस्याओं का निदान त्वरित किया। जबकि कई समस्याओं पर जल्द से जल्द उचित पहल करने की बात कही। लोगों ने सड़क, श्मशान सेड की मांग भी रखी। जिसे नोट कर विधायक ने काम जल्द शुरू कराने का भरोसा दिलाया। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं का निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र भूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ योजनाओं का लाभ हर लाभुक तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही हूँ। पंंचायतों का दौरा कर समस्याओं का “ऑन द स्पॉट” समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढेंhttps://khabarcell.com/jharkhand/eight-ips-officers-transferred-in-jharkhand/

मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश साव, पंचायत समिति कौशल्या देवी, सुरेश महतो, संतोष राणा, प्रसाद महतो, अशोक कुमार ,भुनेश्वर साव, भागी महतो, विजेंद्र कुमार,केशव नाथ महतो, नीलम कुमारी, कविता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!