रांची। झारखंड सरकार ने सूबे के आठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसे लेकर बुधवार को झारखंड सरकार ने सूची जारी कर दी है। आईपीएस प्रशांत सिंह अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किये गये हैं। आईपीएस तदाशा मिश्रा विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन के पद पर पदस्थापित किया गया है। असीम विक्रांत मिंज पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग रांची में पदस्थापित किया गया है। जमशेदपुर एसएसपी एम तमिलवानन को उपमहानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, रांची में पदस्थापित किया गया है। किशोर कौशल रांची एसएसपी के पद पर नियुक्त किये गये हैं। आईपीएस निधि द्विवेदी की नियुक्ति पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, रांची में की गयी है। आईपीएस पियूष पांडेय रामगढ़ के एसपी बनाये गये हैं। जबकि रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!