हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। सदर प्रखंड, नगर क्षेत्र और कटकमसांडी प्रखंड में करीब दस करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।

इस दौरान कटकमसांडी के छड़वा डैम को लगभग पाँच करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना का भी शिलान्यास किया गया। सांसद ने कहा कि डैम के पर्यटन स्थल बनने से क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही अन्य शिलान्यास कार्यक्रमों के बाद सांसद मनीष जायसवाल सुलमी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, जीवन मेहता, किशोरी राणा, इन्द्रनारायण कुशवाहा, कैलाश यादव, मंजू नंदनी सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।