रामगढ़: बरकाकाना ओपी में सोमवार की देर शाम नये प्रभारी रोशन बाड़ा ने पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर निवर्तमान ओपी प्रभारी उमाशंकर ने उनका स्वागत किया और विधिवत प्रभार सौंपा। मंगलवार को नये ओपी प्रभारी ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
बताते चलें कि रोशन बाड़ा 2018 बैच के दारोगा हैं। इससे पूर्व वे रामगढ़ थाना में पदस्थापित थे। वहीं निवर्तमान ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा को स्थानांतरित करते हुए पुलिस केंद्र भेजा गया है।
