Orchestra in Urimari during festivalsOrchestra in Urimari during festivals

ऑर्केस्ट्रा में कलाकारों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति

रात-भर झूमते रहे क्षेत्र के हजारों लोग

बड़कागांव: श्री श्री दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति द्वारा उरीमारी हेसाबेड़ा दुर्गामंडप के समीप नागपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन रविवार को किया गया। आर्केस्ट्रा का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि पद्मश्री रामदयाल मुंडा जी का मंत्र ‘जे नाची से बाची’ झारखंड का लोक नृत्य गीत संगीत झारखंडी जीवन का दर्शन कराती है, इस तरह के आयोजन से मनोरंजन के साथ-साथ झारखंडी लोक कला के साथ रूबरू होने का अवसर मिलता है। उन्होंने मंच से समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी ।

गूंज झारखंड कला मंच पिठौरिया द्वारा आर्केस्ट्रा में रंगारंग नागपुरी, भोजपुरी व फिल्मी गानों पर डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुरूआत भक्ति गाने के साथ हुई। जिसमे मुख्य कलाकार इग्नेश कुमार, क्युम रूमानी, पूनम खलखो, विमला देवी, चिन्ता देवी, मनोज कुमार, एंकर प्रभात साहू एवं डांसर पुनम पटेल, बब्ली कुमारी, राजेश कुमार और संजना कुमारी ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दुर्गा पूजा एवं काली पूजा के अवसर पर पूजा समिति द्वारा आयोजित नागपुरी आर्केस्ट्रा में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। वहीं रात्रि में हुए नागपुरी आर्केस्ट्रा के आयोजन को लेकर उरीमारी पुलिस प्रशासन भी कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद दिखी।

ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

मौके पर मुख्य रूप से पूजा समिति के सचिव सीताराम किस्कू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेसरा, , पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, डॉ जी आर भगत, उरीमारी उप मुखिया सतीश कुमार, रवि पवरिया, सिगु पवरिया, कृष्णा किस्कू, विजय करमाली, मुनिशराम मांझी, कंचन मांझी, महावीर प्रसाद, लालो महतो, गणेश राम, कजरू उरांव, तालु हेम्ब्रम, सनोज हेम्ब्रम, नरेश सोरेन, अक्षय किस्कू, अविनाश किस्कू, चंदन पवरिया, सुनील हेम्ब्रम, संतोष हेम्ब्रम, आकांक्षा किस्कू, मिनी किस्कू, खुशबू पवरिया, आशालता किस्कू, प्रेमलता किस्कू, अमृता हेम्ब्रम, शबनम किस्कू, डोली पवरिया, प्रियंका हंसदा, खुशी पवरिया, नेहा किस्कू, कविता सोरेन, आराध्या पवरिया, सरोज हंसदा, शोभा हंसदा, पूजा हंसदा, पीहू हेम्ब्रम, कुसुम सोरेन, अनामिका किस्कू, नैना मुर्मू, सपना टुडू सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

By Admin

error: Content is protected !!