रिपोर्ट:- संजय राम

बारियातू (लातेहार) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बारियातू दुर्गा बाड़ी परिसर मे विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन हर्षोल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज लगाकर एक साथ ध्वज प्रणाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी पवन प्रसाद, किशोर प्रसाद सह जिला कार्वाह सत्येन्द्र प्रसाद जिला समरसता प्रमुख लवकेश उपाध्याय ने संयुक्त रुप से दुर्गा माता व भारत माता के चित्र के समीप द्वीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। शस्त्र पूजन आचार्य जनार्दन पांडेय , अरविंद मिश्रा व कांशीनाथ वैध ने वैदिक मंत्रों चार के साथ करवा।वहीं स्वयं सेवक नितिश ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया जिसके बोल थे चंदन है इस देश कि माटी तपोभूमि हर ग्राम है।हर बाला देवी की प्रतिमा बच्चा – सच्चा राम है। सह जिला कार्यवाह सत्येन्द्र प्रसाद ने विषय प्रवेश करवाया साथ ही लवकेश उपाध्याय अपने उद्बोधन मे स्वयंसेवकों को विजयादशमी उत्सव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज हम सभी को अपनी संस्कृति व राष्ट्र की रक्षा के लिए एक हांथ में शास्त्र व दुसरे हांथ मे शस्त्र रखने की आवश्यकता है। मौके पर खंडकार्यवाह सानू यादव,सोनू कुमार, अभिषेक कुमार,कमल कुमार शर्मा,संजय प्रसाद,रितलाल राणा,बिजय सिंह, शम्भु ठाकुर, लालबाबू, सचिन शौर्य,शिद्धार्ज सहित काफी संख्या मे स्वयंसेवक उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!