रिपोर्ट :- संजय राम
बारियातू (लातेहार)। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वें जयंती कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। गांधी जयंती के अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर मनाया। इसके पश्चात कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रीगन ने उपस्थित कांग्रेसीयों क़ो सम्बोधित करते हुए कहा कि बापू जी ने अहिंसा के मार्ग में चलते हुए गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई। इनके आदर्शों पर चलकर हम सभी को देश को विकसित करना है। मौके पर मंगल उरांव, जगदीश लोहरा, चुन्नू लोहरा, मो. मुमताज, मो. रफीक, मो. मुंतजिर, मो। मासूम, मनीष यादव, मुंसी उरांव सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!