सरकारी योेजनाओं के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

पाकुड़ : उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में गुरुवार को सप्ताहिक पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन भी लिए गये। साथ ही कई समस्याओं का निदान भी किया गया। अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को दी। उन्होंने ग्रीन राशन कार्ड निर्माण, सोना सबरन धोती-साड़ी योजना, फुलो झानों आर्शिवाद योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, किसान क्रेडिट कार्ड, ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक निबंधन, जेएसएलपीएस द्वारा महिला समूह गठन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। 
 

By Admin

error: Content is protected !!