रामगढ़ : झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत बिगड़ चुकी है। हमारी माताएं, बहनें और बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कैसे घर से निकले, कैसे बाहर जाएं यह चिंता उन्हें सता रही है। झारखंंड की जनता चाह रही है कि ये राज्य सरकार अब इस्तीफा देकर निकल जाए। यह बातें हजारीबाग लोकसभा के भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गये सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं की असुरक्षा भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हमलोग इसके विरोध धरना, प्रदर्शन, विरोध मार्च कर रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!