बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण

रांची : बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को अपना 117वां स्थापना दिवस मनाया। अवसर पर नगड़ी शाखा में सादे समारोह का आयोजन कर स्थापना दिवस मनाया गया। बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक एनके दास, शाखा प्रबंधक लेयो होरो और समाजसेवी प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव ने केक काटा। स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एडचोरो पंचायत में लगभग 500 पौधे लगाये गये। आंचलिक प्रबंधक एनके दास ने कहा कि ग्राहकों के विश्वास और स्नेह के कारण हमने इतना लंबा सफर तय किया है। अवसर पर  मुखिया परना उरांव, दिनेश महतो, प्रमोद महतो सुमन कुमार शर्मा, पराग आनंद , वार्ड पार्षद  सुरज लोहरा,भोला चौधरी, धर्मवीर ठाकुर, सरफराज अंसारी, जसीम अंसारी, आशीष,भानू सिंह,अभय कुमार, छवि, अमला, सोनिया ,वंदना, प्रिया सहित कई मौजूद थे।

By Admin