रामगढ़: पल्स पोलियो अभियान 2022 को लेकर बृहस्पतिवार को जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआरसीएचओ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद के द्वारा उप विकास आयुक्त सहित अन्य को जानकारी दी गई कि इस वर्ष पल्स पोलियो अभियान 2022, 15 से 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। जिसमें 15 तारीख को 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी वही 16 एवं 17 तारीख को स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि पल्स पोलियो अभियान 2022 के तहत प्रत्येक 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाए एवं एक भी बच्चा इस अभियान से वंचित ना रहे। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से उनके उनके प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की जानकारी लेते हुए जिन प्रखंडों में अब तक ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक नहीं हुई है वहां जल्द से जल्द बैठक कर बूथ टैगिंग का कार्य पूर्ण करने एवं माइक्रो प्लान तैयार करते हुए उसकी एक प्रति जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उप विकास आयुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करने हेतु ब्लैक बोर्ड व सूचना पट सहित अन्य माध्यमों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने माइकिंग व पोस्टर बैनर सहित अन्य माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए पल्स पोलियो अभियान 2022 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। 

By Admin

error: Content is protected !!