रांची: भारत सरकार ने हज यात्रा पर जाने के इच्छुक जायरीनों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी 20 जुलाई तक पंजीयन कराया जा सकता है। इसे लेकर रांची जिले के चान्हो स्थित बलसोकरा के’ख़ादिम-उल-हुज्जाज तरबियती मरकज़’ ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मरकज़ के पदाधिकारियों ने अपील की है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या सर्वर डाउन से बचने के लिए इच्छुक आवेदक जल्द से जल्द पंजीकरण पूरा कर लें।

जानकारी के अनुसार हज 2027 के लिए प्रति व्यक्ति प्रारंभिक किस्त के रूप में 1,52,300 रुपये जमा करने होंगे। मरकज़ ने स्पष्ट किया है कि यात्रा की शेष राशि का निर्धारण भारत सरकार और हज कमेटी द्वारा बाद में किया जाएगा। हज यात्रा के इच्छुक लोग अधिक जानकारी और पंजीकरण में सहायता के लिए मरकज़ के सेक्रेटरी जनाब साजिद हुसैन से मोबाइल नंबर 8409957432 पर संपर्क कर सकते हैं। जबकि हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

By Admin

error: Content is protected !!