Program organized under Yuva Sangam at Patratu Lake Resort

एक्पोजर विजिट पर पहुंचे एनआईटी कुरूक्षेत्र के 51 विद्यार्थी

• केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी हुई शामिल

रामगढ़: भारत सरकार के युवा संगम-“एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत एनआईटी कुरूक्षेत्र (हरियाणा) से 51 विद्यार्थियों का दल एक्सपोजर विजिट पर गुरुवार को पतरातू लेक रिसोर्ट पहुंचा। छात्रों की अगुवाई आईआईआईटी रांची के नोडल अधिकारी जगदेव पति और प्रोफेसर शालिनी महतो ने किया। अवसर पर रिसोर्ट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य शिक्षामंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल रहीं।

कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने लोक गीत-संगीत पर आधारित प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान एनआईटी कुरूक्षेत्र के विद्यार्थियों को झारखंड की संस्कृति, कला, खान-पान, पारंपरिक नृत्य-संगीत की जानकारी दी गई। वहीं विद्यार्थियों ने मनोरम पतरातू लेक और रिसोर्ट का भ्रमण भी किया।

बताया गया कि केंंद्र सरकार के युवा संगम कार्यक्रम के तीसरे चरण में नोडल सेंटर एनआईटी कुरूक्षेत्र और नोडल सेंटर रांची की साझेदारी से विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट पर लाया गया है। जिससे वे ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत यहां के कल्चर से भलीभांति अवगत हो सके और अपने देश के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें।

वहीं एआईटी कुरुक्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने ख़बर सेल से बातचीत के क्रम में कहा कि एक्सपोजर विजिट पर झारखंड घूमना और यहां के लोगों से मिलकर उनकी जीवशैली को जानना एक अनूठा अनुभव है। केंंद्र सरकार युवा संगम कार्यक्रम के तहत युवाओं को अपने देश के बारे में अधिक से अधिक जानने समझने का अवसर दे रही है। इसके लिए हम सभी केंंद्र सरकार का आभारी हैं।

वहीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का रामगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी के नेतृत्व में बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, उमा सिंह, ममता देवी, मालती देवी सहित अन्य मौजूद थीं।

By Admin

error: Content is protected !!