रामगढ़ : सयाल दक्षिणी पंचायत के सभी पोलियो केन्द्रों पर पोलियों ड्राॅप गुरुवार को पिलाया गया। सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव के द्वारा बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत किया। इसमें 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई गयी। अवसर पर सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाने के लिए हम सबको मिलकर अपने घरों एवं आसपास के सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो का ड्रॉप जरूर पिलाएं। तभी हम भारत को पोलियो मुक्त बना सकते हैं। मौके पर मुख्य रूप से उपमुखिया रजनी देवी, वार्ड सदस्य महेंद्र सिंह, शीला देवी, सेविका रुखसाना खातुन, सुधा देवी, संगीता देवी, अजमून निशा, प्रीति देवी, सहिया सुनीता देवी, मीरा देवी, पूनम देवी, अनुराधा देवी ने अपने-अपने केन्द्रों में बच्चों को पोलियों ड्राॅप पिलाया।

By Admin

error: Content is protected !!