5 वर्ष तक के बच्चे को जरूर पोलियो की खुराक पिलाएं : डीसी

रामगढ़:  उपायुक्त माधवी मिश्रा ने पल्स पोलियो अभियान 2022 का शुभारंभ छत्तरमांडू स्थित सदर अस्पताल परिसर से किया। मौके पर उपायुक्त ने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने के उपरांत सभी जिले वासियों से अनिवार्य रूप से अपने 5 वर्ष तक कि आयु तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ प्रभात कुमार से पल्स पोलियो अभियान 2022 के तहत रामगढ़ जिला अंतर्गत प्रत्येक योग्य बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु तैयार माइक्रो प्लान की जानकारी ली वहीं उन्होंने सभी अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया उपायुक्त ने कहा कि किसी कारणवश जो बच्चे बूथ पर पोलियो की खुराक नहीं ले पाते हैं उन्हें 16 एवं 17 सितंबर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया। गौरतलब होकि पल्स पोलियो अभियान 2022 के तहत रामगढ़ जिला अंतर्गत लगभग 172146 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें बृहस्पतिवार को विभिन्न बूथों पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी वही 16 एवं 17 सितंबर को घर-घर जाकर 5 वर्ष से कम आयु तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान 2022 के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन, डीआरसीएचओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि, अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!