बड़कागांव : विस्थापित समिति उरीमारी के द्वारा पीओ कार्यालय बिरसा के समीप जेसीएमयू कार्यालय उरीमारी में विस्थापित एवं मजदूर नेता शहीद गहन टूडू की तीसरी शहादत दिवस गुरुवार को मनाई गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह उपस्थित थे। शहादत दिवस पर विधिवत पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात शहीद गहन टुडू के चित्र पर सर्वप्रथम माल्यार्पण स्वर्गीय गहन टुडू की पत्नी बड़की देवी, रेशमी देवी एवं माता मंमली देवी ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात अन्य अतिथियों ने स्वर्गीय गहन टुडू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी। मौके पर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि गहन टुडू विस्थापित एवं मजदूर हित में सदैव तत्पर रहते थे। सीसीएल प्रबंधन को भी हर समस्याओं का समाधान करने में आगे रहते थे। उनकी कमी हमेशा हम लोगों को खलेगी। विस्थापित नेता दसई मांझी ने कहा कि शहीद गहन टूडू मृदुभाषी तथा मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने विस्थापित एवं असहाय लोगों को हर संभव आर्थिक रूप से सहयोग किया था। मौके पर मुख्य रूप से बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, खान प्रबंधक बिरसा परियोजना रामेश्वर मुंडा, विंध्याचल बेदिया, दसई मांझी, दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, संजय टुडू, सुखू मांझी, रैना मांझी, सोनाराम मांझी, महादेव मांझी, धर्मदेव करमाली, महादेव बेसरा, सुरेश मुर्मू, मोहन मांझी, मोहन सोरेन, पूरन मांझी, खेपन मांझी, संतोष प्रजापति, दिनेश मुंडा, सुखदेव प्रसाद, बृज किशोर पासवान, शिवचरण करमाली, कृष्णा सोरेन, तालों हंसदा, पूरन टुडू, मनोज सिंह, परमेश्वर सोरेन, सोलेन हंसदा, शिकारी टुडू, भवानी शंकर प्रसाद, बहादुर मांझी, जुगेश बेदिया, चमन मुंडा, अरुण कुमार मेहता, तुलसी बेदिया, जितेंद्र बेदिया, बबलू हंसदा, सुबितराम मांझी, विनोद सोरेन, दीपक करमाली, अटल गुड़िया, फूलचंद बेदिया, रामलाल बेदिया, हेमलाल बेसरा जितेंद्र यादव, बुधन करमाली, बरियत किस्कू, विजय करमाली, सुरेश प्रजापति, टिंकू करमाली, राजू टूडू, खागेश्वर मांझी, जितेंद्र मांझी, मनोज टूडू, अजय टूडू, अनिल मुर्मू, संजीव सोरेन, शांति देवी, मानो देवी, सरिता देवी, तालोमुनी देवी सहित कई लोगों शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!