मौसम विभाग ने वज्रपात की संभावना जताते हुए किया सचेत

रांची : मौसम विभाग ने शनिवार को दोपहर बाद रांची सहित सूबे के आठ जिलों में बारिश की प्रबल संभावना जताई है। रांची सहित गढ़वा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, पलामू, रामगढ़, जामताड़ा, देवघर के कुछ इलाकों में निम्न से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने बारिश के दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना जताते हुए लोगों को सचेत रहने और सावधानी बरतने की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने आग्रह किया है कि बारिश के दौरान पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे ना रहें। मेघ गर्जन के दौरान किसान खेतों में न जाएं और सुरक्षित जगह पर शरण लें।

By Admin

error: Content is protected !!