रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के ईश्वर नगर में बीती रात चोरों ने स्थानीय शिव मंदिर में चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार मंदिर से दान पेटी, घंटे और अन्य सामान की चोरी की गई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोरी की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की सुबह जांच पड़ताल की। बताया जाता है पास के रेलवे लाइन के समीप एक गड्ढे से दानपेटी बरामद की गयी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

By Admin

error: Content is protected !!