बड़कागांव : रैयत विस्थापित मोर्चा का 12 वाँ स्थापना दिवस बिरसा ऑफिसर क्लब उरीमारी में बुधवार को मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता बरका-सयाल प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा की अध्यक्षता एवं संचालन न्यू बिरसा पोटंगा शाखा अध्यक्ष जीतन मुंडा ने किया।

सर्वप्रथम सिद्धू कान्हु, चांद भैरो, बिरसा मुंडा, नीलांबर पीतांबर, फूलों झानो, तिलका मांझी वीर शहीद महापुरुषों को मालार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यवाहक कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी ने कहा कि रैयत विस्थापित मोर्चा हमेशा रैयत और विस्थापितों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है आने वाले दिनों में भी रैयतो और विस्थापितों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए संगठन अपनी कार्य की रूपरेखा तैयार कर रही है। रैयत विस्थापितों की एकता ही हमारी ताकत है। रैयत विस्थापितों के हक अधिकार को सीसीएल प्रबंधन द्वारा नजरअंदाज करना गलत है। जिसे रैयत विस्थापित मोर्चा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।समारोह में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यवाहक कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी, केंद्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र मांझी, रुस्तम सोहराब, सन्नी बेसरा, मर्सिंगलाल मांझी, संजय करमाली, शंकर मुर्मू, रेशमी हस्सा, संतोष सिंह, विनोद हेंब्रम, रविन्द्र सोरेन, बभनी देवी, दौवलेन मिंज, सेवामती किस्कू, तारा देवी, मुनिया देवी, मंजू पावरिया, पूनम देवी, अखिलेश टोप्पो, जसबीर मांझी, प्रदीप हंसदा, धनीराम मांझी, राजू साव, बैजनाथ बेदिया, महावीर मुर्मू, दुर्गा हंसदा, अरविंद मरांडी, ठुरका मांझी, सुखदेव उरांव, लालबिहारी मांझी, किरण बेसरा, रंजीत मांझी, सुनील मुर्मू, मनोज हेंब्रम, शिवराज मुर्मू, अनिल मुर्मू, राजेश मुर्मू, अनिता हंसदा, पानो देवी, अनिता देवी, फूलमती देवी, सुशीला मुर्मू, मालती देवी, मुन्नी कुमारी, पूनम देवी, क्रांति देवी, ममता देवी, कर्मी देवी, उषा देवी, शांति देवी सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सन्नी सोरेन, पंकज हेंब्रम, अजय मरांडी, अजय बेसरा, अजय करमाली, सुखराम बेसरा, पापूलाल मांझी, आनद बेसरा, प्रेम सोरेन, महेश बेसरा, दिनेश टुडू, बसंत मांझी, तिलेश्वर टुडू, बाबू गंझू, विजय सोरेन, बंशी मुर्मू, मुकेश मुर्मू, बलदेव मरांडी का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!