भुरकुंडा (रामगढ़): ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर तंबू में डटे महिला-पुरूष…उमस भरे माहौल में ईंट के चूल्हों पर पकती खिचड़ी…ढोल-मांदर पर पड़ती थाप के साथ लहराते पारंपरिक हथियार…रिवर साइड में नये आउटसोर्सिंग पैच की ओबी ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर शनिवार को यही नज़ारा रहा। 

आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। नये पैच पर ओबी ढुलाई का काम दूसरे दिन भी पूरी तरह से ठप रहा। “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद” और “रैयत विस्थापित मोर्चा जिंदाबाद” के नारों के बीच आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार की मांग उठाते दिखे। 

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रंजीत बेसरा ने बताया कि बीते कल प्रबंधन से पहले दौर की वार्ता हुई। जिसमें भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी सहित बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी के दो प्रतिनिधि भी शामिल रहे। रैयत विस्थापित मोर्चा की ओर से 45 रैयत विस्थापितों को  आउटसोर्सिंग में नियोजन की मांग रखी गई। कंपनी जबतक  नियोजन का कागज लेकर नहीं आती है तब तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। 

वहीं एक सवाल के जवाब रंजीत बेसरा ने कहा कि हम सभी रैयत-विस्थापित अपने-अपने घरों से दाल-चावल लाकर खिचड़ी पका रहे हैं। यहां पानी तक की व्यवस्था नहीं है। कहा कि रैयत विस्थापितों के प्रति कोलियरी प्रबंधन और बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी में जरा भी संवेदना नहीं है। 

धरना में विरेंद्र मांझी, सन्नी बेसरा, शंकर मांझी, ब्रह्मदेव मुर्मू, संजयनाथ करमाली, बिहारी मांझी, सुनील मुर्मू, सुखदेव उरांव, बैजनाथ बेदिया, टुरका मांझी, धनीराम मांझी, राज मुर्मू, राकेश मुंडा, सुनील मुंडा, सूरज मुर्मू, रंजीत मांझी, विक्रम हेंब्रम, अर्जुन बेदिया, राजेंद्र करमाली, सुनील कुमार, राममूर्ति नायक, संतू मुंडा, भोपाल नायक, सूरज करमाली,अनिल रजवार, जितेंद्र वर्मा, संतोष गंझू, महेंद्र बड़ाइक, रिंकू करमाली, राजेश मुर्मू, चंदन करमाली, महेश सोरेन, चंदन सोरेन, सूरज बेसरा, विलियम उरांव, मनोज उरांव, सुशील गुप्ता, राजू उरांव, सुमरी देवी, ललिता देवी, बसंती देवी, रश्मि देवी, अनिता देवी, रीना हेंब्रम, सुगिया सोरेन, शीला देवी, फुलमति देवी, सुन्नी देवी, बसंती देवी, फुलो देवी, सरस्वती देवी, मनीषा देवी, मीना मरांडी, चांदमुनी देवी, सुबंति मरांडी, सारो मरांडी, सोनमति हंसदा, सावित्री किस्कू, रंभा देवी सहित अन्य शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!