क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से किया सीधा संवाद 

शांति और सद्भावना के साथ मनायें मुहर्रम :  एसपी 

रामगढ़: आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने गुरुवार को गोला थाना और कुज्जू ओपी में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने मुहर्रम पर्व के दौरान मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने मुहर्रम जुलूस के रूट और संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल प्रतिनियुक्ति करने के आदेश दिए। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कुज्जू और गोला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से सीधा संवाद कर मुहर्रम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। 

By Admin

error: Content is protected !!