रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम के एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने देशी बम के साथ अपराधी पिंटू वर्मा को गिरफ्तार किया है। पिंटू वर्मा का एक आपराधिक गिरोह से संबंध बताया जा रहा है। वहीं मामले की छानबीन के क्रम में पुलिस ने तबारक अंसारी, लालदेव महतो, अमन सिंह और रोहित वर्मा को भी गिरफ्तार किया है। कई अन्य अपराधी फरार बताये जा रहे हैं। अपराधियों से पूछताछ में पुलिस को बम निर्माण और सप्लाई को लेकर जानकारियां हाथ लगी है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बताते चले कि रांची एसएसपी कौशल किशोर को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बम और हथियार के खरीद फरोख्त की गुप्त सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस टीन का गठन कर छापेमारी की गई।

By Admin

error: Content is protected !!