रांची: पुलिस ने मोरहाबादी सब्जी बाजार के पास से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 6 कारतूस और 2 मोबाइल फोन जब्त किया है। इस संबंध में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। जिसमें बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराध की योजना बनाते अपराधी राजीव रंजन सिंह को मोरहाबादी सब्जी बाजार के पास से गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त पर रांची जिले विभिन्न थानों में हत्या, डकैती, लूट रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 44 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा राज्य के कई अन्य थानों में भी उसपर मामले दर्ज हैं। वह मूल रूप से लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहता है। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। अभियान में लालपुर इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिंह, पुअनि सत्यप्रकाश उपाध्याय सदलबल शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!