अध्यक्ष लखनलाल महतो, सचिव राजेश बेदिया और कोषाध्यक्ष मो. अताउल्लाह बने

हजारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा डाड़ी प्रखंड कमेटी की बैठक बुधवार को गिद्दी ‘सी’ स्थित प्रखंड कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता लखनलाल महतो ने और संचालन राजेश बेदिया ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा और सचिव संजीव बेदिया मौजूद रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कमेटी का पुनर्गठन किया गया। नवगठित कमेटी में अध्यक्ष लखनलाल महतो, उपाध्यक्ष शिवजी बेसरा, रामचंदर टुड्डू, बहादुर मुर्मू, बालदेव महतो, मुखलाल बेदिया और मुंशी महतो, सचिव राजेश बेदिया, सह सचिव रामप्रसाद महतो, मेहीलाल महतो, महेश ठाकुर, शिवशंकर महतो, अघनु मांझी, कोषाध्यक्ष मो. अयातुल्लाह, संगठन सचिव विकाश बेदिया, प्रवक्ता पप्पू सिंह, मिडिया प्रभारी श्रीनाथ महतो, अनन्या मुखर्जी को मनोनीत किया गया।

जबकि गणेश मांझी, पुरुषोत्तम करमाली, बलराम भुइँया, रूपलाल बेदिया, मुनेश्वर बेदिया, नरेश बेदिया,आशीष करमाली, विश्वनाथ महतो,राजू महतो, हरदयाल महतो, एतवा बेदिया, मुन्ना करमाली, रमेश किष्कु, सुखदेव टुड्डू , शमसुल मनोज टुड्डू, बादल पात्रो, समीर मुर्मू, सुनील गंझू, रमेश बेदिया तथा सुबोध कुमार महतो को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

By Admin

error: Content is protected !!