Reservation fixed for municipal electionsReservation fixed for municipal elections

जल्द हो सकती है नगर निकाय चुनाव की घोषणा

रांची। राज्य में नगर निकाय के चुनावों की घोषणा जल्द हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए महापौर और परिषद अध्यक्ष के लिए आरक्षण तय कर दिया है। इसके संबंध में 17 नवंबर को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

रांंची नगर निगम का महापौर (मेयर) पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। हजारीबाग नगर निगम में महापौर का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। दोनों जगह महिला और पुरूष चुनाव के लिए दावेदारी कर सकते हैं। वहीं आदित्यपुर नगर निगम में महापौर पर अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी छह नगर निकाय में महापौर का पद अनारक्षित रखा गया है। मेदिनीनगर नगर निगम (पलामू) में अन्य, गिरीडीह नगर निगम में अन्य, देवघर नगर निगम-महिला, धनबाद नगर निगम मे अन्य चास नगर निगम (बोकारो) में महिला, मानगो नगर निगम (पूर्वी सिंहभूम) में अन्य आरक्षित किया गया है।

अध्यक्ष पद के लिए नगर निगमों में आरक्षण तय 

वहीं 20 नगर परिषद में 9 अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि 11 पर महिला और पुरूष दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसमे गढ़वा अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर (पलामू)अनारक्षित महिला, चतरा अनारक्षित अन्य, झुमरीतिलैया (कोडरमा)अनारक्षित अन्य, मधुपुर (देवघर) अनारक्षित अन्य, गोड्डा अनारक्षित महिला, साहिबगंज अनुसूचित जाति अन्य, पाकुड़ अनारक्षित महिला, दुमका अनारक्षित अन्य, मिहिजाम (जामताड़ा) अनारक्षित अन्य, चिरकुंडा (धनबाद) अनारक्षित महिला, फुसरो (बोकारो) अनुसूचित जाति महिला, रामगढ़ अनारक्षित अन्य, लोहरदगा अनुसूचित जनजाति महिला, गुमला अनुसूचित जनजाति अन्य, सिमडेगा अनुसूचित जनजाति अन्य, चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम) अनुसूचित जनजाति अन्य, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) अनुसूचित जनजाति महिला कपालीनगर (सरायकेला खरसावां) अनारक्षित महिला जुगसलाई (पूर्वी सिंहभूम) अनारक्षित महिला।

By Admin

error: Content is protected !!