राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने का दिया निर्देश

लातेहार : उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण की बैठक का अयोजन किया गया।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा क्रम में सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य के को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण में आ रही समस्याओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिए। साथ ही राजस्व संग्रहण की धीमी गति वाले विभागों को सुधारात्मक प्रगति लाने व शेष लक्ष्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया। नगर पंचायत की समीक्षा के क्रम में नगर पंचायत द्वारा कर वसूली बढ़ाने एवं राजस्व संग्रहण में सुधार करने की बात कही गई। विद्युत विभाग की समीक्षा में उन्होंने बकाया बिलों की वसूली करने का निर्देश दिया। राजस्व संग्रहण में लक्ष्य के विरुद्ध शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल करने को कहा। उपायुक्त ने उत्पाद विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण के प्राप्त लक्ष्य को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने परिवहन विभाग की समीक्षा के क्रम में बड़े टैक्स डिफाल्टरों से बकाया टैक्स का अविलम्ब संग्रह करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने वाणिज्य कर पदाधिकारी को राजस्व संग्रह में तेजी लाते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा, भु-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज, भूमि-सीमांकन की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने जमीनों के दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यो की समीक्षा कर सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का उचित कारणों के साथ ससमय समाधान कराएं। साथ ही वैसे आवेदन जिसमें कोई त्रुटि हो तो उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करें।

बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ नीत निखिल सुरीन, जिला मत्स्य पदाधिकारी, विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, समेत जिले के अधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!