बड़कागांव : शांति निकेतन विद्यालय बगरैया उरीमारी में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली ने बच्चों को गुरु और शिष्य की महत्व को बताते हुए हमेशा माता-पिता एवं गुरु की बातें को बुरा ना मानते हुए अपने लक्ष्य को जरूर से जरूर प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा विद्यालय के बच्चों द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से राजेन्द्र राम, रंजीत करमाली, चन्द्रदीप कुमार, बिरेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, बिनोद मांझी, सुशील कुमार, अर्चना कुमारी, पूनम सरोज किंडो, सूरज कुमार, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, सोनी कुमारी, पूनम भारती, विकास करमाली, रिंकू कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद, सबिता देवी, फूलमुनी देवी, सिकन्दर बक्स अंसारी, भीम साव, ध्रुवा गंझू सहित कई बच्चें उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!