भुरकुंडा (रामगढ़): रोटरी क्लब भुरकुंडा और आइरिस हॉस्पिटल रांची के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को भुरकुंडा बाजार स्थित भारत मेडिकल हॉल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक कुल 150 लोगो ने अपनी आंखों की जांच कराई।

आइरिस हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. विशाल कुमार और डॉ. आदित्य भारद्वाज ने मरीजों की जांच की।  मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, आंखों में एलर्जी, संक्रमण और अन्य जांच कर मरीजों को दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया। जिन मरीजों को ऑपरेशन या विशेष इलाज की जरूरत थी उन्हें आइरिस हॉस्पिटल रांची या रामगढ़ में संपर्क करने की सलाह दी गई।

शिविर के सफल आयोजन में रोटरी क्लब भुरकुंडा के अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता और सचिव प्रवीण शर्मा सहित परमजीत सिंह धामी, अजय गोयल, पप्पू सिंह, रंजीत गुप्ता, डॉ. एनके सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, धनंजय यादव, समरेन्द्र साह, सुषमा शर्मा और रिंकू सिंह धामी ने सक्रिय सहयोग दिया।

By Admin

error: Content is protected !!